बदायूं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में विधानसभावार डिजिटाइजेशन प्रतिशत ने जिले की असल तस्वीर सामने रख दी है।
जिले की सभी छह विधानसभा में जहां सहसवान विधानसभा 81.70 प्रतिशत के साथ सबसे आगे, वहीं बदायूं विधानसभा 76.44 प्रतिशत पर आकर सबसे पीछे दर्ज की गई। शेखूपुर 81.29 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि बिसौली 80.06 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। बिल्सी 79.60 प्रतिशत और दातागंज 77.94 प्रतिशत पर रहीं। जिले में मतदाता सूची का डिजिटाइजेशन 79.61 प्रतिशत रहा।
रिपोर्ट के मुताबिक एसआईआर से पहले जनपद में कुल 24,18,408 मतदाता दर्ज थे, जो पुनरीक्षण के बाद घटकर 19,25,412 रह गए हैं। इस तरह 4,93,033 मतदाता सूची से कम पाए गए हैं। एसआईआर के आंकड़ों में सहसवान और शेखूपुर विधानसभाओं का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इसे बीएलओ की सक्रियता और बेहतर फील्ड सत्यापन का परिणाम माना जा रहा है।
इसके विपरीत, जिला मुख्यालय वाली बदायूं विधानसभा का सबसे पीछे रह गई है।