फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी खतरें में सहसवान.. पर संभल नहीं रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/सहसवान। बैंकों के बाहर उमड़ रही भीड़ कोरोना के इस दौर में किसी खतरे से कम नहीं है, लेकिन फिर भी लोग इसे समझ नहीं रहे हैं। सोमवार को सहसवान में सुबह जब बैंक खुले तो लोग सामाजिक दूरी की परवाह किए बगैर खड़े हो गए। यही हाल शहर के बैंकों का भी रहा है। हालांकि यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। लेकिन जो लोग पहुंचे, वह सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लगातार लॉकडाउन बढ़ा रही है। साथ ही लोगों की अपील की जा रही है कि वह लॉकडाउन के नियमों को पालन करें। लेकिन लोग शासन-प्रशासन की बातों को अनसुना कर रहे हैं। हालत ये है कि सहसवान में सोमवार को जब बैंक खुले तो यहां पर काफी संख्या में लोग बैंक खातों से रुपये निकालने के लिए पहुंचे गए। सभी एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आए। कई बार तो लोगों में आपस में भी बहस होने लगी। पास खड़े अन्य लोगों ने उन्हें समझाकर शांत किया। ये ही हाल शहर में स्थित बैंक का रहा। हालांकि यहां पर बैंक के बाहर ज्यादा भीड़ नहीं थी। इसके बाद भी सामाजिक दूरी दरकिनार रही।
दिन भर लगी रही बैंक के बाहर लाइन
पुलिस-प्रशासन की सख्ती शहर से लेकर देहात तक में साफ दिखाई दे रही है। लेकिन बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों को पुलिस भी सामाजिक दूरी का पाठ नहीं पढ़ा पा रही है। इसकी वजह से पूरे दिन बैंक के बाहर लंबी लाइन लगी रही। जहां पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं
विज्ञापन

बैंक के अंदर रखा गया सामाजिक दूरी का ख्याल
हालांकि बैंक प्रबंधन ने सुबह से ही सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के नियमों का पालन किया। बैंक के अंदर सिर्फ दो-दो करके लोगों को प्रवेश दिया। वहीं बैंक गेट पर ही सभी लोगों के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराए गए। इसके उपरांत ही लोगों को बैंक कर्मचारी की तरफ जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें