फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सहसवान के सब्जी व्यापारी की मौत

Thu, 18 Jun 2015 06:49 PM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी व्यापारी की मार्ग दुर्घटना में गांव रसूलपुर थाना गुन्नौर के पास मृत्यु हो गई। उनका शव घर पहुंचने पर परिवारजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद निवासी मुनब्बर हसन उर्फ कल्लू 40  सब्जी का थोक का व्यापारी करते थे। उनकी सहसवान मंडी समिति में सब्जी की आढ़त है। वह बुधवार की सुबह बाइक से तरबूज की वसूली करने नरौरा गए थे। वसूली कर वह लौटते समय शाम सात बजे के करीब गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

58 हजार की जगह मिले 48 सौ रुपये
व्यापारी के भाई प्यारे हसन का आरोप है कि उनके भाई की जेब में 58 हजार रुपये थे। जबकि पुलिस 4830 रुपये मिलना बता रही है। इतनी रकम कहां गई? ये भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में होनी है बेटी की शादी
व्यापारी की पुत्री सना की शादी मानकपुर उझानी में तय है। जो जुलाई में  होनी है। सना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, तमाम महिलाएं समझाने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन वह अब्बू को याद कर-करके बिलख रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें