फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में 15 दिनों से  नहीं आ रही बिजली

Sun, 24 Jul 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदहाल बिजली सप्लाई सुचारू कराने को एसडीएम को ज्ञापन 
 नगर में बदहाल बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था को नियमित एवं सुचारू करने मांग की की। नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कि यदि बिजली विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र बिजली व्यवस्था को ठीक नहीं कराया, तो उनका घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन

शहरियों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से नगर की बिजली व्यवस्था बदहाल है। कहा कि इसे सुधारे जाने का आश्वासन देते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि उझानी से 132 केवीए की क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली आपूर्ति एक सप्ताह तक बाधित रहेगी, लेकिन 15 दिन से अधिक का वक्त बीत जाने के बाद भी नगर की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। शहरियों ने बताया कि बिजली के आने जाने का कोई समय निश्चित नहीं रह गया है। जब बिजली घर से फोन पर संपर्क किया जाता है, तो वहां पर तैनात कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। इस पर एसडीएम हरिशंकर यादव ने नागरिकों को शीघ्र ही बिजली व्यवस्था सुचारू किए जाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें