फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा सागर ताल, 12 फरवरी से चलेगी नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूूं। शहर के नवादा स्थित सागर ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना जिला प्रशासन की है। इसके मद्देनजर पिछले दिनों डीएम ने सागर ताल और कछला में नाव चलाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को डीएम ने नवादा सागर ताल का पालिकाध्यक्ष के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सागर ताल में 12 फरवरी से नाव चलाने के निर्देश दिए हैं, हालांकि कछला के लिए अभी तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से जनपद में कछला और सागरताल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। ऐसे में पिछले दिनों डीएम कुमार प्रशांत ने नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल समेत सभी पालिका व नगर पंचायतों के ईओ के साथ में बैठक की। इसमें उन्होंने जनपद में पर्यटन की दृष्टि से कुछ जगहों पर काम करने के निर्देश दिए। डीएम ने कछला में गंगा नदी और शहर में नवादा पर बने सागर ताल में नाव चलाने को कहा, जिससे यहां पर लोगों की चहल पहल बढ़ेगी। इससे पालिका की आय में वृद्धि होगी। इसको लेकर डीएम ने 12 फरवरी से यहां पर नाव चलाने के निर्देश दिए हैं। जिस पर पालिका ने हामी भर दी है, हालांकि कछला की स्थिति अभी तक साफ नहीं हो सकी है। शुक्रवार को डीएम कुमार प्रशांत ने पालिकाध्यक्ष के साथ में सागर ताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पालिका प्रशासन को वहां पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए, साथ ही मुख्य रोड से सागर ताल तक सड़क ठीक कराने का कहा।
कछला से आएंगी नाव
- नवादा स्थित सागर ताल में शुरुआत में दो नाव लगाई जाएंगी। ये दोनों नाव कछला से आएंगी। हालांकि शुरुआत के पांच-छह माह जो भी आय होगी। वह नाव मालिक अजमेरी के पास ही रहेगी। उन्हीं के द्वारा नाव और नाविक रखा जाएगा। हालांकि प्रति चक्कर कितना किराया लिया जाएगा। ये अभी तक तय नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें