फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती के सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड में चार्जशीट जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती के सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में पुलिस अब अंतिम कार्रवाई करने जा रही है। इस मामले में सारे गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। बताते हैं कि पुलिस ने इसकी भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें जल्द चार्जशीट लग सकती है। इधर घटना के एक माह बीतने के बाद घटना स्थल वाले गांव का माहौल भी सामान्य होने लगा है। जिस मंदिर पर वारदात हुई थी, उसमें लोग पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी यह संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे हालात पहले की तरह होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें