फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सट्टा, जुआ और स्मैक कारोबार के खिलाफ सफाई मजदूर संघ का प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सट्टा, जुआ, स्मैक का विरोध करते सफाई कर्मचारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले शनिवार को नगर पालिका परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही शहर में बढ़ रहे सट्टा, जुआ और स्मैक के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर संगठित रूप से सट्टा, जुआ और नशीले पदार्थों का कारोबार संचालित हो रहा है। इससे विशेष रूप से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। नगर महासचिव अरुण ने कहा कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगों के बच्चे आईपीएल सट्टेबाजी और अन्य अवैध गतिविधियों में फंस रहे हैं। नगर अध्यक्ष रमेश डी. लाल वाल्मीकि ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी इन अवैध गतिविधियों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो कर्मचारी जनहित में कानूनी दायरे में रहकर व्यापक जनजागरण और संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें