फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरोपियों पर गैंगस्टर लगवाने के लिए आईजी से मिले सदर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों पर गैंगस्टर व संपत्ति जब्त करने की मांग को लेकर सदर विधायक ने बरेली में आईजी अजय साहनी से मुलाकात की। इस पर आईजी ने एसएसपी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मीरा सराय स्थित अमर ज्योति यूनिवर्स कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत पर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक मुकदमे में दोनों निदेशकों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अन्य मुकदमों में पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस हर रोज दावा कर रही है कि दबिश दे रहे हैं, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की है। इससे निवेशकों में आक्रोश है। उनकी गिरफ्तारी और संपत्ति जब्त करने की मांग को लेकर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सोमवार शाम को बरेली में आईजी से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी बदायूं को फोन कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें