बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बच्चों के विवाद बड़े झगड़ने लगे। दोनों पक्षों के लोगों ने छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी भाग गए। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
गांव के बंटू और विवेक के बच्चों में सोमवार देर शाम कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष के बड़े लोग आमने-सामने आ गए। इससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी छत पर चढ़ गए और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे घरों में दुबक गए। कुछ ग्रामीण खेतों की ओर भागने निकले। गनीमत रही कि फायरिंग से कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के भाग गए। मौके से कारतूस के खोखे पुलिस को बरामद हुए है। गांव में तनाव है। पुलिस बल तैनात है। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रहीं है।