फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को जल्द से जल्द दी जाए सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उन्नाव कांड की पीड़िता की मृत्यु होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोक भवन के सामने धरने पर बैठ गए। यहां सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य व सपा नेता फखरे अहमद शोबी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया, साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव व पूर्व विधायक आशीष यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है तथा चारों तरफ अराजकता का माहौल है। उन्नाव कांड की पीड़िता के परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है। देश व प्रदेश में दुष्कर्म, लूट जैसे जघन्य अपराध कर अपराधी शासन व प्रशासन की लापरवाही के कारण खुलेआम घूम रहें है। सपा नेता धर्मेंद्र यादव के निर्देश पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने इस धरने के माध्यम से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य व फखरे अहमद शोबी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों में अपराध अपनी चरम सीमा पर है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने के कारण दिन प्रतिदिन प्रदेश में बलात्कार जैसे जघन्य अपराध आम हो गई है। धरने में उन्नाव कांड की पीड़िता के मृत्यु पर सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर अवधेश यादव, विपिन यादव, सुरेश पाल सिंह चैहान, हिमांशु यादव, अशोक यादव, ओमवीर सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, फरहत अली, गुलफाम सिंह, प्रभात अग्रवाल, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें