फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की टेंपों की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज रोड पर टेंपो से हुई भिड़त में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक बरेली अपनी ससुराल से लौट रहा था। इधर, बिसौली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

मूसाझाग। शनिवार की देर शाम दातागंज-बदायूं रोड पर गांव भैरोनगला के पास बदायूं की ओर से आ रहे टेंपो ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव बाराचिर्रा निवासी बादाम सिंह (30) पुत्र सोहनपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की खबर सुनकर थाना मूसाझाग पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने घायल ममता को जिला अस्पताल भेज दिया। शव को कब्जे में कर लिया है। मृतक के परिवार वालों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि युवक बादाम सिंह बरेली स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। इधर, उसकी मौत की खबर से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। पुलिस टेंपो चालक को तलाश रही है।
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरयारी निवासी रंजीत कुमार (32) पुत्र रामपाल शनिवार को बाइक से अपनी ससुराल उझानी से आ रहा था। मुरादाबाद फर्रुखाबाद रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत का पैर टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलमेट लगा होने से युवक बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे ले लिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
म्याऊं। हजरतपुर-म्याऊ मार्ग पर म्यारी मोड़ के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गया। घायलों का स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसावां थाना क्षेत्र के गांव म्यारी निवासी शिवराज सिंह और प्रेमपाल म्याऊं से लौट रहे थे। म्यारी मोड़ पर ही जैसे ही बाइक मुड़ी तो पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें