फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक जीवन बीमा भी ऑनलाइन

Sun, 22 Mar 2015 07:22 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों को बैंक के माफिक सुविधा देने के लिए जहां डाकघर को कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) से जोड़ दिया। वहीं अब डाक जीवन बीमा और ग्रामीण जीवन बीमा का क्रियान्वयन भी ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसकी कवायद युद्धस्तर पर चल रही है। 30 मार्च तक इसे भी पूरा कर दिया जाएगा। इससे ग्राहकों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

करीब 150 साल पहले शुरू हुए डाकघरों को नया रूप दिया जा रहा है। चार माह पहले इन्हें कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जा चुका है। हालांकि अभी प्रधान डाकघर ही ऑनलाइन हुए हैं। बाकी अन्य डाकघरों को भी सीबीएस करने की योजना चल रही है। बीच में इसकी तारीख भी आई थी लेकिन सीबीएस नहीं हो सका। चूंकि इंटरनेट का युग है। लिहाजा अब डाकघर की चल रहीं, डाक जीवन बीमा योजना तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना को ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे पॉलिसी धारक कहीं भी डाकघर से ऑनलाइन पॉलिसी जमा कर सकता है और निकाल भी सकता है। शहर स्थित प्रधान डाकघर में तकनीकी टीम इसे 30 मार्च तक पूरा करने के लिए दिन-रात माइग्रेेशन में लगी हुई है। डाकघर विभाग की माने तो 30 दिसंबर तक पूरे देश में तथा 30 अप्रैल तक पूरे उत्तर प्रदेश में इसे पूरा करने की कवायद चल रही है।
सीबीएस के बाद एटीएम की दरकार
बदायूं। डाकघरों को कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) से तो जोड़ने का काम कर दिया गया लेकिन एटीएम की दरकार आज भी बनी हुई है। हालांकि इसके लिए जगह निश्चित कर बाकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बस इंतजार है तो मशीन लगने का। डाकघर अधीक्षक रामबाबू मिश्रा बताते हैं कि पहले एटीएम बरेली में लगाया जाएगा। इसके बाद बदायूं का नंबर आएगा। चूंकि प्रदेश में यह 800 करीब लगने हैं, लिहाजा अभी एक-दो महीने और लगने की संभावना मानी जा रही है।
विज्ञापन

400 लोगों ने खुलवाए ‘सुकन्या’ योजना के खाते
बदायूं। कन्याओं के लिए चलाई गई सुकन्या योजना का जिले में लोग लाभ लेने लगे हैं। योजना के एक्टिव होने से अब तक करीब 400 लोगों ने खाते खुलवा लिए हैं। डाकघर अधीक्षक रामबाबू मिश्रा ने बताया कि सुकन्या योजना का लोग लाभ लेने के लिए आ रहे हैं अभी तक चार सौ खाते खोले जा चुके हैं।

सीबीएस के बाद डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा को ऑनलाइन कराने की कवायद चल रही है। तकनीकी टीम के लोग दिन-रात काम कर रहे हैं। 30 मार्च तक यह होना है। ग्राहकों की सुविधा के लिए कार्य किए जा रहे हैं।-रामबाबू मिश्रा, डाक अधीक्षक, बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें