अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक सहदेव सागर के नेतृत्व रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुल सचिव मुजाहिद हुसैन का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद के नेताओं ने कुल सचिव पर विश्व विद्यालय में हुए 25 करोड़ के घोटाले को जिम्मेदार ठहराया, वहीं उनके द्वारा छात्रों से अभद्रता की जाती है। इसलिए उनका विरोध जारी रहेगा।
परिषद के नेताओं ने दातागंज तिराहे पर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की उनका पुतला फूंका। सह सचिव वैभव महाजन ने कहा कि इन कुलपति के रहते विश्व विद्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। कोई काम बिना रिश्वत के नहीं होता है। छात्रों और स्टाफ में मारपीट आम हो गई है। वहीं कुलपति भी छात्रों से बेहद अभद्रता करते हैं। छात्र संघ के चुनाव को रुपये मिल जाने के बाद भी छात्र संघ का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। मोहित श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों के साथ अभद्रता नहीं रुकी तो कुलपति को हटाए जाने को आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर अंकित पटेल, कुलदीप शाक्य, ओमेंद्र, अनिल कुमार, पवन मौर्य, सुमित शर्मा, मोहित, राम खिलाड़ी, मुकुल भारती, कुश भारती, मनीष कुमार, सुरेश कु मार, आकाश गुप्ता, अंकुश गुप्ता, प्रदीप गुर्जर, पारस आदि शामिल रहे।