फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में ताले जड़ किसानों ने किया हंगामा

Fri, 23 Dec 2016 11:33 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
ओपीडी में ताले जड़ किसानों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को जमीन देने वाले किसान मांग रहे नौकरी
किसानों ने सरकार पर लगाया वादा तोड़ने का आरोप
राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने के बाद वायदे के मुताबिक नौकरी न मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ताले जड़ दिए। इसके बाद यहां प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बाद में सीओ सिटी अभिषेक यादव ने किसानों को समझाबुझाकर शांत कराया। 
बरेली-मथुरा हाईवे पर गुनौरा वाजिदपुर गांव के पास राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 20 दिसंबर 2014 को सपा मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जमीन देने वाले किसानों को भरोसा दिया गया था कि उनके परिवार के एक-एक सदस्य को मेडिकल कॉलेज में नौकरी भी दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पिछले साल ही शुरू हो गई है। निर्माण कार्य भी करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। स्टाफ की भर्तियां की जा रही हैं लेकिन, अब तक जमीन देने वाले किसी किसान के परिवार को नौकरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह भारतीय किसान दल के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना के नेतृत्व में तमाम किसान मेडिकल कॉलेज पहुंचे। किसानों ने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ताले डाल दिए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। काफी समझाने पर भी किसान शांत नहीं हुए। पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सीओ सिटी अभिषेक यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाबुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में गंगाराम, पप्पू सिंह, रामस्वरूप, भारत यादव, झम्मन सिंह, महेंद्र सिंह, धन सिंह, हरिओम, हाकिम सिंह, भिखारी लाल, बुद्धपाल, रतीराम, बेचे लाल, सूरजपाल सिंह, कन्यावती, निर्मला, विनोद सिंह, संजीव सिंह, सरोजा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें