फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर टप्पा मलसई के पीड़ितों को मिले सुरक्षा

Wed, 20 May 2015 11:32 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा मलसई में दबंगों के खौफ के कारण कई परिवारों के घर छोड़ने की घटना उजागर होने के बाद राजनीतिक लोग सक्रिय होने लगे हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी से भेंट की। उनको ज्ञापन देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि गांव रसूलपुर टप्पा मलसई में कई दबंगों ने गांव के कुछ लोगों को परेशान कर गांव से पलायन को मजबूर कर दिया। हालांकि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद कुछ परिवार गांव को वापस आ गए किंतु उन परिवारों में दबंगों को लेकर आज भी खौफ है और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर गांव में रह रहे हैं। इसी मामले को लेकर बसपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि दबंगों के कारण आज भी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले के प्रकाश  में आने के बाद भी दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित पक्ष में रोष है और वह खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बसपा नेताओं का आरोप है कि दबंगों के आगे कार्रवाई भी बौनी नजर आ रही है। उन्होंने पीड़ित लोगों के पलायन को रोकने की मांग की है। इसके अलावा बसपा नेताओं ने यमुना में डूबकर मरे दातागंज क्षेत्र के तीन लड़कों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष डॉ.क्रांति कुमार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, जगदीश सरन, मनोज कश्यप, सुशील सिंह, खुशीराम कश्यप, सियाराम आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें