कैली गांव में इंटरलाकिंग सड़क का शिलान्यास करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व मौजूद अन्य। संवा
बदायूं। बुधवाई से किसरुआ को जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराने के लिए 87 लाख रुपये और जारी किए गए हैं। इसके साथ हनुमान बढ़ी से बेहटा तक सड़क बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में 40 लाख रुपये जारी किए गए हैं। अब लोनिवि जल्द काम शुरू कराएगा।
बुधवाई से किसरुआ जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण 13.34 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए शासन ने 87 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की है। मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। वहीं, हनुमान बढ़ी से बेहटा तक सड़क निर्माण के लिए भी बजट जारी किया गया है। इस मार्ग का निर्माण 1.30 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 40 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
लोनिवि के एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
कैली गांव में 50 लाख रुपये से बनेंगी चार इंटरलॉकिंग सड़कें
कुंवरगांव। कैली गांव में शुक्रवार को विकास कार्यों को गति देते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 50 लाख रुपये से बनने वाली चार इंटरलॉकिंग सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि करीब 500 मीटर लंबाई में बनने वाली इन सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। संचालन यशवीर सिंह गौतम ने किया। इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि अरविंद रावत, मंडल अध्यक्ष नौरंग पाल, सोवरन सिंह, प्रशासक आरती, पुत्तू लाल, बादशाह आदि मौजूद रहे। संवाद