दातागंज। क्षेत्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से 11.11 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना दातागंज क्षेत्र के परा मोहल्ला निवासी विपिन राठौर ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके बैंक खाते से 11,11,500 रुपये अतुल कुमार पुत्र दयाराम के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
पुलिस बैंक खातों के लेनदेन का विवरण, ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके साथ ही संबंधित बैंक से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके। साइबर थाने के जांच अधिकारी रजत यादव ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।