फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरआरसी केंद्र बंद पड़े, नहीं हो रहा कूड़े का निस्तारण

Sat, 01 Jun 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सालारपुर के ग्राम वनगढ़ का आरआर सेंटर। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए अधिकांश आरआरसी (एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र) करीब एक साल से बंद पड़े हैं। इससे कूड़े का उचित निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इससे जहां ग्राम पंचायतों में गंदगी है, वहीं अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी बंद है।
विज्ञापन

ब्लॉक सालारपुर में 77 आरआरसी सेंटर बनाए जाने थे। एक साल पहले 57 आरआरसी सेंटर का काम पूरा हो चुका है। इनका संचालन प्रधान स्तर से कराया जाना था, लेकिन उनके स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। इसकी चलते कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए सेंटर, अब खुद कूड़ाघर बनते जा रहे हैं। हालत यह है कि कुछ जगह तो मुख्य गेट तक नहीं रह गया है।
-
20 अन्य जगह भी बनेंगे आरआरसी
ब्लॉक सालारपुर में कुल 77 ग्राम पंचायतें है। शासन की मंशा है कि सभी ग्राम पंचायतों में एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र बनाएं जाएं। अन्य 20 ग्राम पंचायतों में जगह नहीं मिल पाने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। आचार संहिता हटने के बाद यहां भी काम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


वर्जन
-आरआरसी सेंटर को जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। अधिकारियों से वार्ता करने के बाद में समूह की महिलाओं का चयन किया जाएगा। जो इसका संचालन करेंगी। -आदिल रशिद, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें