फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाकर दिया सफाई का संदेश

Sat, 07 Feb 2015 12:31 AM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में भारत स्काउट-गाइड संस्था के तत्वावधान में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से प्राचार्य डा. रतनदीप शर्मा समेत अन्य स्टाफ ने स्वच्छता अभियान चलाया। कॉलेज परिसर को झाड़ू लगाकर छात्रों को सफाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को शपथ दिलाई कि न स्वयं गंदगी फैलाएंगे और न कहीं होने देंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण दे रहे जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने प्रशिक्षार्थियों को आज बाढ़, भूकंप, तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के अलावा राष्ट्रीय एकता, विश्व बंधुत्व, स्वावलंबन, युवाओं की परिवार में अहम भूमिका, आत्म निर्भरता और श्रेष्ठ जीवन जीने की कलाओं का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि भरा पूरा परिवार ही धरती पर पहला स्वर्ग है। युवा एकजुट होकर मर्यादित जीवन जिएं और सबके हित में अपना हित समझें। रोवर लीडर डॉ. पंकज कुमार सिंह एवं रेंजर लीडर डॉ. डाली ने प्रशिक्षणार्थियों को गांठे-बंधन, गौजिट, टेंट बनाना, वर्दी, दक्षता पदक, युवाओं का प्रगतिशील प्रशिक्षण, दीक्षा संस्कार, व्यावसायिक गतिविधि, डूबते को बचाना, आग में फ ंसे लोगों को निकालने आदि का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लघु नाटक हास्य व्यग्ंय, देश भक्ति आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस मौके पर डॉ. शहाबुद्दीन अली, प्रो.सतीश सिंह यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ.नीता सक्सेना, प्रो.आराधना, प्रो. ऋतु जैन, मोहम्मद रईस, प्रेमराज, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें