फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ियों की कम संख्या की वजह से रूट डायवर्जन बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। श्रावण मास को लेकर शुक्रवार रात से जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है, लेकिन कांवड़ियों की संख्या कम आने से ज्यादा सख्ती नहीं बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। अगर शनिवार रात से कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो रविवार से छोटे वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि प्रथम सप्ताह में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहेगी, जिससे वाहन चालकों को भी ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। उन्हें रूट डायवर्जन के हिसाब से नहीं चलना पड़ेगा। पहले सप्ताह में कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

जिले में रूट डायवर्जन लागू कराने की पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से जिले को पांच जोन और 16 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है लेकिन रात से लेकर शनिवार शाम तक जिले में कोई जत्था आता नहीं दिखा। हालांकि कछला गंगा घाट पर 10-20 कांवड़िये जरूर दिखाई दिए, जिससे पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन पर सख्ती नहीं बरती। शनिवार देर शाम तक ढील रही। अगर रात में कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो रविवार से रूट डायवर्जन प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाएगा।

- श्रावण मास के तहत जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। पहले सप्ताह में कांवड़ियों की ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। इससे वाहनों पर सख्ती नहीं बरती गई। अगर भीड़ बढ़ती है तो सख्ती से पालन किया जाएगा। रूट डायवर्जन में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन


घर से जल्दी निकलेंगे...तभी समय पर पहुंचेंगे यात्री
बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे बंद होने से वाहनों को कुंवरगांव, आंवला, गैनी, अलीगंज, अखा और रामगंगा होते हुए वाहनों को गुजारा जाएगा। हालांकि अभी वाहनों पर ज्यादा सख्ती नहीं है, जिससे यात्रियों को काफी राहत है। पिछले साल श्रावण मास आठ सप्ताह का रहा था। हर सप्ताह में कांवड़ियों की खूब भीड़भाड़ रही थी, जिससे आठ सप्ताह तक रूट डायवर्जन भी लागू रहा था। हालांकि सप्ताह में तीन दिन ही रूट डायवर्जन रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें