फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर झोलाछाप ने ठगे 4.50 लाख

Sun, 21 Jul 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक झोलाछाप ने किसान से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। छह माह इंतजार करने बाद पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो उसे घर में बंद करने का प्रयास किया।थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम ठिरिया निवासी बलवीर सिंह का भतीजा विकास यादव बेरोजगार है। परिवार वालों ने सरकारी नौकरी लगवाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बात की जानकारी गांव मलखानपुर निवासी एक झोलाछाप डाक्टर को लग गई थी। उसने बलवीर से बात कर विकास की नौकरी पुलिस में लगवाने की बात की। धीरे धीरे बलवीर से इस झोलाछाप ने इसी वर्ष फरवरी माह में साढे चार लाख रुपए ठग लिए। परिजनों ने पुलिस में फॉर्म भी भरवा दिया।
बलवीर ने छह माह तक नौकरी लगने का इंतजार किया। जब कभी नौकरी लगवाने की बात करता तब-तब वह बातें बना देता। जब बलवीर समझ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। तब उसने रुपए मांगने शुरू कर दिए। वायदे किए लेकिन रुपये नहीं दिए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फैजगंज बेहटा एसओ जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें