फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले दिन रूट डायवर्जन फेल, वाहनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
कचहरी रोड से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नामांकन को लेकर शहर में लागू किया गया रूट डायवर्जन शुक्रवार दोपहर फेल दिखाई दिया। प्रत्याशियों के परचा दाखिल किए जाने के दौरान भी कचहरी तिराहा यानी महाराणा प्रताप तिराहे पर बड़े वाहनों का आवागमन जारी रहा। ई-रिक्शा, ऑटो और कार से लेकर रोडवेज बसें तक गुजरती रहीं। प्रत्याशियों के पहला परचा दाखिल करने के बाद तिराहे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पुलिस के रूट डायवर्जन के अनुसार- भामाशाह चौक से लेकर इस्लामिया इंटर कॉलेज तक का इलाका 12 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक सील कर दिया गया है। रोजाना सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात किया गया था, लेकिन दावे के मुताबिक शुक्रवार को कोई रूट डायवर्जन लागू नहीं किया गया।
सुबह से लेकर शाम तक पहले की तरह यातायात व्यवस्था चलती रही। हालांकि सुबह के समय ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन दोपहर में उस वक्त परेशानी हुई जब भाजपा प्रत्याशी अपना पहला परचा दाखिल करने पहुंचे। गनीमत रही कि उनके साथ ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। बावजूद इसके महाराणा प्रताप तिराहे पर सभी वाहनों का आवागमन जारी रहा। छोटे वाहनों के अलावा रोडवेज बसें आती-जाती दिखाई दीं। भाजपा प्रत्याशी के जाने के बाद तिराहे पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। बाद में मौजूद पुलिस कर्मियों ने वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


ऊपर उठे रहे बैरियर, नहीं रोके गए वाहन
नामांकन स्थल की ओर जाने से वाहनों को रोकने के लिए इस्लमिया इंटर कॉलेज के सामने बैरियर लगाया गया है। शुक्रवार को यह बैरियर ऊपर उठा रहा। प्रधान डाकघर के सामने, भामाशाह चौक और इस्लामिया के सामने पुलिस तैनात रही, लेकिन कोई छोटा बड़ा वाहन नहीं रोका गया। आवागमन पहले की तरह जारी रहा।

जिस दिन भीड़भाड़ के साथ प्रत्याशी अपना नामांकन कराएंगे उस दिन रूट डायवर्जन प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। भामाशाह चौक से लेकर इस्लामिया इंटर कॉलेज तक का इलाका सील कर दिया जाएगा। अभी दो-चार लोगों पर यातायात नहीं रोका जा रहा है। - रामसेवक राठौर, यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर

कचहरी रोड से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें