फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएमओ ने एडी हेल्थ को लिखा, निलंबित हो सकता है चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिना अनुमति लिए सीएमओ की गाड़ी ले जाने वाले चालक पर कार्रवाई होना तय हो गया है। सीएमओ ने जहां उसको डयूटी से हटा दिया है। वहीं एडी हेल्थ पुष्पा पंत को आगे की कार्रवाई की अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है। लापरवाह चालक पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को सीएमओ को बिना बताए चालक मनोज कुमार सरकारी गाड़ी लखनऊ ले गया था। शाहजहांपुर के पास बाइक सवार से गाड़ी टकरा गई थी। पता चला कि चालक हेपेटाइटिस बी के सैंपल लेकर लखनऊ जा रहा था।
मामला सुर्खियों में आया तो संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके चौधरी ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को चालक को कार्यालय से अटैच कर दिया गया। वहीं मुनेंद्र कुमार को चालक के पद पर लगा दिया। अब सीएमओ ने एडी हेल्थ को पत्र भेजकर निलंबन की कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी है। एडी हेल्थ पुष्पा पंत का कहना है कि सीएमओ खुद कार्रवाई करने में वह सक्षम हैं। चालक पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें