फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिरी पुराने मकान की छत, मां-बेटा समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बनबौसारी में मंगलवार शाम एक पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर परिवार के मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत ये रही कि उस दौरान बच्चे बाहर खेल रहे थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

ग्राम बनबौसारी निवासी विजयी लाल राजपूत का करीब 30-35 साल पुराना मकान है। उसमें दो कमरे बने हुए हैं। परिवार वालों के मुताबिक उनके मकान की छत पर काफी मिट्टी जमा हो गई थी। उसकी साफ सफाई करने के लिए राजवती (55) पत्नी विजयी लाल, उनकी विवाहित बेटी सुनीता (30) पत्नी अवधेश और बेटा अशोक (25) मंगलवार शाम छत पर चढ़े थे। उस समय उनके परिवार के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घर के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। विजयी लाल खेत पर सिंचाई करने गए थे। साफ सफाई के दौरान अचानक उनके मकान की छत पर भरभराकर गिर गई। इससे तीनों लोग भी छत के संग नीचे आ गए और उसके मलबे में दब गए।
छत गिरने के दौरान आवाज भी हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुला लिया। उसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। मोहल्ले वालों की मदद से उन्हें कस्बे के निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छत गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें