फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भरभराकर गिरी कच्चे घर की छत व दीवार, मासूम की मौत

विज्ञापन
मृतक डेढ़ वर्षीय रोहन का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो
विज्ञापन
कुंवरगांव। वनगढ़ गांव में पक्के आवास का इंतजार कर रहे परिवार पर रविवार शाम बारिश आफत बनकर टूट पड़ी। कच्चे मकान की छत और एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर डेढ़ वर्षीय रोहन पुत्र जयकिशन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां प्रतिमा, चार वर्षीय बहन जाह्नवी और कालीचरन घायल हो गए। पड़ोसियों ने हाथों से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसा रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। हेमराज पुत्र गंगाराम के कच्चे मकान में उनकी पुत्रवधू प्रतिमा खाना बना रही थीं। रोहन और जाह्नवी के साथ कालीचरन अलग अलग चारपाई पर थे। इसी दौरान छत और दीवार गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पंकज, असलम समेत अन्य ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने रोहन को मृत घोषित कर दिया।
उधर, बच्चों की चाची वंदना ने बताया कि परिवार ने सरकारी आवास के लिए कई बार प्रधान को कागज दिए, लेकिन पक्का मकान नहीं मिला। परिवार के मुताबिक, आर्थिक स्थिति कमजोर है और परदेश में मजदूरी कर किसी तरह घर चलता है। वंदना ने कहा कि अगर पक्का आवास मिल गया होता तो शायद रोहन आज जिंदा होता।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची में हेमराज का नाम शामिल है। आवास मिलने पर नियमानुसार योजना का लाभ दिया जाएगा।

लेखपाल अकरम खान ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी लिया गया। परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। एक बच्चे की मौत हुई है। शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम होने के बाद आपदा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। - सांई आश्रित शाखमुरी, एसडीएम सदर

मृतक डेढ़ वर्षीय रोहन का फाइल फोटो- फोटो : वीडियो

मृतक डेढ़ वर्षीय रोहन का फाइल फोटो- फोटो : वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें