डीआईजी बरेली ने खुद संभाली कमान
घटना की गंभीरता को देखते हुए बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि घटना से पूर्व खुफिया तंत्र क्यों विफल रहा और क्या किसी स्तर पर लापरवाही जानबूझकर की गई।
व्यापारियों में रोष, सुरक्षा की मांग
लूट की घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है। सराफा कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजारों में स्थायी गश्त, रात्रि चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस सतर्क होती तो यह वारदात टाली जा सकती थी।