सड़क पर जुटे व्यापारी व स्थानीय लोग
- फोटो : संवाद
रुपये की बरामदगी को चार टीमें लगाईं
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बदमाशों से बोरी में भरे गए आभूषण तो मौके से ही बरामद कर लिए थे। लेकिन पीड़ित लालाराम रस्तोगी ने पांच लाख की नकदी गायब होने की बात कही। इसकी बरामदगी के लिए एसएसपी ने चार टीमें लगाईं हैं। जल्द ही रुपये के साथ ही भागे बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात एसएसपी ने व्यापारियों से कही है।
थाना प्रभारी समेत चौकी प्रभारी पर भी हो सकती है कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं व्यापारी प्रभारी निरीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े थे। एक घंटे बाद पहुंचे थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी से व्यापारियों की रात में भी कहासुनी हो गई थी। अब इंस्पेक्टर व चौकी नरैनी प्रभारी समेत बीट के सिपाहियों पर भी गाज गिर सकती है।
एसएसपी ने व्यापारियों को दिया कार्रवाई का आश्वासन
- फोटो : संवाद
एफआईआर में बदमाशों के नाम बढ़ाने की मांग
पुलिस ने एफआईआर में चार बदमाशों का तो जिक्र किया है लेकिन उनके नाम नहीं खोले हैं। इससे व्यापारियों ने पुलिस पर बदमाशों की सांठ-गांठ का आरोप लगाया। उन्होंने एफआईआर में नाम खोलने की भी मांग एसएसपी से की है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों को लगाया गया है। जिससे लूटी गई रकम को बरादम किया जा सका। बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी हो सके। इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है, जिसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल व्यपारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब जाम की कोई दिक्कत नहीं है।