फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Sat, 13 Dec 2025 11:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में मूसाझाग थाना पुलिस ने लूट व छीनाझपटी की घटनाओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पांच दिसंबर को थाना मूसाझाग क्षेत्र में लूट और छह दिसंबर को थाना बिसौली क्षेत्र में छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इन घटनाओं के संबंध में केस दर्ज किए गए थे। इन्हीं मामलों में नामजद वांछित आरोपी उमेश उर्फ छोटा पुत्र सरनाम निवासी मिर्जापुर थाना कैंट, जनपद बरेली को पुलिस ने शुक्रवार देर रात ग्राम गुलड़िया के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के पास से लूट गए 6200 रुपये नकद, एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उमेश के खिलाफ पहले से भी लूट, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में कई केस दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें