फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तमंचा तानकर कंप्यूटर ऑपरेटर समेत दो लोगों को लूटा

Sat, 18 Jan 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी चौकी रोड पर बृहस्पतिवार रात दस बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने वजीरगंज नगर पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर से लूट कर ली। इन्हीं बदमाशों ने अलापुर के उनौला में बाइक सवार युवक को इसी तरह लूट लिया।
विज्ञापन

संभल जिले के चंदौसी कस्बा निवासी आदित्य मिश्रा वजीरगंज नगर पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। बृहस्पतिवार देर रात उन्हें वजीरगंज ईओ अखिलेश दीक्षित के साथ लखनऊ जाना था। ईओ का आवास बदायूं मंडी समिति रोड के पीछे है। इस वजह से कंप्यूटर ऑपरेटर शाम को वजीरगंज से बदायूं बस से आए। वह बदायूं रोडवेज स्टैंड पर उतरे। यहां से पैदल ही ईओ के आवास पर जा रहे थे। आरोप है कि मंडी समिति पर अचानक बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके सीने पर तमंचा तान दिया। वह कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर जेब से पर्स निकाल लिया। बदमाशों ने पर्स से पांच हजार रुपये निकाल लिए। उनकी जेब में रखे दो मोबाइल भी छीन लिए। शोरशराबा करने पर गोली मारने की धमकी देकर बाइक सवार फरार हो गए। मोबाइल न होने के कारण कंप्यूटर ऑपरेटर ईओ के आवास पर पहुंचे। वह ईओ के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रात ही घटनास्थल का जायजा लिया और बदमाशों की गिरफ्तारी को कॉबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिक तौर पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं।


उनौला में युवक से नगदी-मोबाइल लूटा
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। तमंचा से धमकाकर एक मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों ने जो हुलिया बताया उसके मुताबिक दोनों ही घटनाओं में एक ही बदमाश शामिल थे। घटनाएं एक ही रास्ते पर हुई हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि तहरीर के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें