फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कॉलेज में तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा हाईस्कूल का छात्र, इंटर के छात्र से हुआ था झगड़ा

Fri, 17 Jan 2025 08:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसावां क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कॉलेज में इंटर के छात्र से हाईस्कूल के छात्र का झगड़ा हो गया। इस पर हाईस्कूल का छात्र तमंचा लेकर कॉलेज पहुंच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। उनमें से एक छात्र तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा। उसे थाना पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज छात्र को बरेली के बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन


उसावां क्षेत्र के गांव नवीगंज के इंटर कॉलेज में कक्षा दस के छात्र का इंटर के छात्र से बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शुक्रवार को इंटर का छात्र दूसरी पाली में प्रयोगात्मक परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा। पीछे से हाईस्कूल का छात्र भी पहुंच गया। किसी तरह इसकी जानकारी इंटर के छात्र के पिता को मिल गई। आनन-फानन उन्होंने कॉलेज पहुंचकर शिक्षकों को बताया कि हाईस्कूल का छात्र अपने साथ तमंचा लाया है। कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैंपस में घेराबंदी करके छात्र को पकड़ लिया। 

पाकिस्तानी शुमायला की कहानी: जिसने फर्जीवाड़ा कर पाई नौकरी, अब होगी वेतन की वसूली; मां भी थी शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के पूछने पर छात्र ने बताया कि तमंचा घर पर रखा था। पुलिस ने छात्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट कर उसे बरेली के बाल सुधार गृह जेल भेज दिया है। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि छात्र घर से तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया था। शिकायत होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें