लोनिवि कर्मचारियों ने निकाली रैली
पांच सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को कर्मचारी पांच सूत्री मांगे पूरी करने के लिए आवाज उठाई। रैली निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने पहुंचे। उनके न मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन करने को विवश होंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में कर्मचारी रैली निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे। दिए गए ज्ञापन में मांग रखी की नियमित किए गए कर्मचारियों को उनकी दैनिक/वर्कचार्ज की प्रथम नियुक्ति की तिथि से सेवा जोड़ते हुए नियमित के लाभ दिए जाए। इसके अलावा कनिष्ठ प्राविधिक कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रख्यायित की जाए, लोनिवि में कनिष्ठ प्राविधिक के रिक्त पदों के अलावा लोनिवि में बेलदार, चौकीदार, हेल्पर आदि के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। साथ ही ठेेकेदारी प्रथा समाप्त कर विभागीय संविदा/दैनिक वेतन पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। रैली से पूर्व लोनिवि परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह राठौर, श्रीनिवास शर्मा, महेंद्र पाल वर्मा, गजेंद्र सिंह, अब्दुल गफूर, रामसिंह, सर्वेश कुमार, मानसिंह, रामपाल, राजपाल, रामनिवास, रक्षपाल आदि मौजूद रहे।