फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना यूनिफॉर्म रोडवेज चालक चला रहे बसें

विज्ञापन
बिना वर्दी के ही डयूटी को जाता परचचालक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। चालक-परिचालकों को यूनिफॉर्म में ही बसों का संचालन करने के निर्देश हैं, बावजूद इसके वे नियमों का पालन नहीं कर रहे। वे बिना यूनिफॉर्म ही बसों पर ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में यात्री भ्रमित हो जाते हैं कि ये चालक-परिचालक हैं या फिर यात्री। यदि किसी आपात स्थिति में कोई शिकायत करनी होती है तो भी यात्री को उनके नाम की जानकारी नहीं मिल पाती। जागरूक यात्री ही बस नंबर के आधार पर शिकायत करते हैं, जबकि दूसरे यात्री बिना शिकायत के ही चले जाते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर निगम की 130 तो 46 अनुबंधित बसों की रोजाना आवाजाही होती है। हाल ही में रोडवेज के चालक-परिचालकों को नई यूनिफॉर्म तैयार कराने के लिए 1800-1800 रुपये दिए गए हैं। यूनिफ़ॉर्म तैयार करा भी ली गईं, लेकिन कुछ चालक और परिचालक हैं, जो बिना इसके बसों का संचालन कर रहे हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाती।
मंगलवार को भी रोडवेज बस स्टैंड पर चालक बिना यूनिफ़ॉर्म ही बसों लाते और ले जाते मिले। परिचालक भी यूनिफ़ॉर्म में नहीं थे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए परिचालकों को खोजते नजर आए। ड्राइवर भी बिना यूनिफ़ॉर्म में दिखे।
विज्ञापन



ये है चालक व परिचालकों का ड्रेस कोड

चालक : खाकी पैंट-शर्ट, काले जूते, बैज व नेम-प्लेट।

परिचालक - लाइट ग्रे-पैंट-शर्ट, काले जूते व नेम प्लेट।


ड्रेस कोड का पालन न करने पर ये है जुर्माना
बिना यूनिफ़ॉर्म के चालक व परिचालकों के मिलने पर जुर्माने का प्रावधान है। प्रथम बार 50 रुपये, द्वितीय बार 250 रुपये और तृतीय बार बिना यूनिफ़ॉर्म मिलने पर 500 रुपये जुर्माना वसूले जाने के निर्देश हैं।


चालक व परिचालकों को यूनिफ़ॉर्म में ही रहने के निर्देश हैं। यदि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं तो इसकी जांच की जाएगी। यदि वह बिना यूनिफ़ॉर्म के मिलते हैं तो उन पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।- राजेश पाठक- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, बदायूं

बिना वर्दी के ही डयूटी को जाता परचचालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें