फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लखनऊ व कानपुर के लिए संचालित होंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रक्षाबंधन के त्योहार पर कानपुर और लखनऊ के लिए रोडवेज बसों का संचालन करने के निर्देश परिवहन निगम ने दिए हैं। यह बसें सात से 12 अगस्त तक संचालित होंगी। अगर लोड फैक्टर सही रहा तो इन बसों का संचालन सुचारू रखा जाएगा। लोड फैक्टर न आने पर बसों का संचालन त्योहार के बाद बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम के मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा कि बदायूं से लखनऊ व कानपुर के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाना है, जिससे यहां से आने व जाने वाले यात्रियों को त्योहार पर दिक्कत न हो। निर्देश दिए गए हैं कि सात से 12 अगस्त तक बसों का लगातार संचालन किया जाना है। दोनों बसें सुबह दस बसे रोडवेज स्टैंड से रवाना होगी। गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्री लेकर वापस आना है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि त्योहार को लेकर जो भी निर्देश मुख्यालय से मिलें हैं, उसी के अनुसार रोस्टर बनाकर बसाें का संचालन कराया जा रहा है। त्योहार पर किसी यात्री को परेशानी न हो इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें