-ट्रैक माय बस ऐप बनेगा यात्रियों के लिए मददगार
रोडवेज मुख्यालय से आए फरमान के बाद रेलवे की तर्ज पर परिवहन विभाग जल्द हाईटेक होने की तैयारी में है। यात्रियों की सुविधा और चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ‘ट्रैक माय बस ऐप’ जल्द लॉच करने वाला है। इससे बसों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी, साथ ही यात्री घर बैठे बस की लोकेशन ट्रेस कर सकेंगे। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि कुछ ही दिनों में ऐप चालू होने के बाद जनता को इसका लाभ मिलने लगेगा।
बरेली डिपो स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आरएम प्रभाकर मिश्रा ने मंडल के सभी एआरएमओ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लंबे और छोटे रूटों पर जाने वाली बसों की समय सारिणी बनने के बाद यात्रियों की सहायता के लिए हर स्टोपेज पर निर्धारित समय के लिए बस रुकेंगी। ट्रैक माय ऐप चालू होते ही लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। यह ऐप एक साथ पूरे प्रदेश में लांच होना है।
--------
यात्रियों को ये मिलेगा लाभ
ऐप चालू होने के बाद यात्रियों को घर बैठे बसों की करेंट लोकेशन मिलने से उन्हें बेवजह स्टेशन पर जाकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा इस ऐप से बस में सफर कर रहे दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के सदस्य की जानकारी ली जा सके गी।
----
मनमानी नहीं कर सकेंगे चालक
रोडवेज बस में सफर के दौरान यात्रियों की शिकायत होती है कि चालक रास्ते में स्टोपेज होने के बाद भी सवारियों को नहीं लेते। बदायूं डिपो के एआरएम राजेश कुमार बताते है कि ऐप चालू होती है बसों को ट्रैक किया जाएगा कि रास्ते में बस चालक मनमानी तो नहीं कर रहे। सवारी मिले या न मिले लंबे रूट पर जाने वाली बसें रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टोपेज पर रुकेंगी।
--------
कोट...
ट्रैक माय बस ऐप जल्द लांच होने वाला है। इसको लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में मंडल के परिवहन अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई थी। मुख्यालय से मिले निर्देश पर काम किया जा रहा है। ऐप लांच होने से यात्री घर बैठे बसों की करेंट लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे।
-प्रभाकर मिश्रा, आरएम, बरेली मंडल