फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोकल रूट पर फेरे लगाकर दिल्ली जा रहीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर बसों मेख्चढ़ने को रही मारामारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन अधिकारियों ने चालकों व परिचालकों की छुट्टी पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई होगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने दिल्ली और देहरादून रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है, जबकि मुरादाबाद, बरेली, इस्लामनगर, दातागंज आदि रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बेड़े में निगम की 102 बसें हैं। 44 बसें अनुबंधित हैं। यह बसें अलग-अलग रूट पर संचालित हैं। दिवाली पर सभी लोग अपने घरों को आते हैं, इसलिए बसों में इन दिनों सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक रहती है। अब तक दिल्ली रूट पर 50 से 60 बसें संचालित हैं, त्योहार पर इनकी संख्या बढ़ाकर सौ कर दी गई है।
लाेकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली जाने से पहले यह बसें लोकल रूट पर एक चक्कर लगाकर फिर दिल्ली के लिए रवाना की जाएंगी। साथ ही त्योहार के मौके पर देर शाम तक यात्रियों को बस मिल सकेंगी, जिससे उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। व्यवस्था बनाने के लिए एक सप्ताह तक किसी चालक व परिचालक को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
इस साल दिवाली 20 अक्तूबर को है। इसके बाद 23 अक्तूबर को भैयादूज मनाई जाएगी। दूरदराज के यात्रियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। इसके लिए प्लान भी तैयार लिया गया है।
परिवहन अफसरों ने बसों के फेरे व संख्या बढ़ाने के साथ चालकों व परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी है, यह रोक एक सप्ताह तक रहेगी। बताया कि यदि इस बीच कोई चालक या परिचालक बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डिपो के पास बसों के मुकाबले चालकों व परिचालकों की संख्या कम है।

दिवाली पर एक सप्ताह तक चालकों व परिचालकों के अवकाश पर रोक लगाई गई है, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो सके। यात्रियों को अच्छी व्यवस्था देने का प्रयास है। - राजेश पाठक, एआरएम




रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर रही भीड़


दिवाली से एक दिन पहले ही रोडवेज के दावे हवाई साबित हो गए। जिले के लोकल रूटों पर बसों की कमी की वजह से लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर दिन भर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
दिवाली से एक दिन पहले ही डिपो के दावे हवाई साबित हो गए। इधर, रेलवे स्टेशन पर भी काफी भीड़ रही। ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से लोग घंटों इंतजार करते रहे। डग्गामार वाहनों ने खूब चांदी काटी। बदायूं डिपो की ज्यादातर बसों को बदायूं-दिल्ली रूट पर लगा दिया गया।

रोडवेज स्टैंड पर बसों मेख्चढ़ने को रही मारामारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें