फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रास्ते में दगा दे रही रोडवेज की बसें, परेशान हो रहे यात्री

विज्ञापन
ब्रेक फेल होने पर बिनावर में खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : इंद्रपाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। वर्कशॉप में समय से काम न होने के कारण बदायूं डिपो की बसें रास्ते में खराब हो रही हैं। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं और उनको दूसरी बस पकड़नी पड़ती है। इसकी वजह से यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। हर दिन चार से पांच बसें रास्ते में खड़ी हो जा रही हैं।आए दिन हो रही इस समस्या से चालकों और परिचालकों ने अफसरों को अवगत कराया है। फिर भी सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

निगम की 128 में से 30 बसें ऐसी हैं जो 10 वर्ष से ज्यादा पुरानी हैं। इनका दिल्ली में प्रवेश बंद है। 15 ऐसी बसें हैं, जो नीलामी की लाइन में हैं। शेष 83 बसों में से भी करीब 20 की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। कई नई बसें भी इंजन और पंप की खराबी के कारण हांफती हैं। इनमें ऐसी बसें भी शामिल हैं, जो प्रतिदिन 25 हजार रुपये तक की कमाई करती हैं। वर्कशॉप में बसों की ठीक से मरम्मत न होने के कारण ऐसी समस्या हो रही है। बसों के इंजन संबंधी ज्यादातर काम बरेली में होते हैं। अन्य छोटे काम बदायूं वर्कशॉप में ही होते हैं।


केस - 1
तीन अगस्त को बदायूं डिपो की बस - 9026 दिल्ली के यात्रियों को लेकर रवाना हुई। शहर से निकलकर जैसे ही बस पटेल चौक पर पहुंची कि उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। गनीमत रही कि पटेल चौक पर बाइपास है और बस धीमी गति में थी। इसलिए हादसा नहीं हुआ। यात्रियों को करीब आधा घंटे इंतजार करना पड़ा। उसके बाद दूसरी बस आई तो वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


केस - 2
तीन अगस्त को बदायूं डिपो की बस - 0806 यात्रियों को लेकर बरेली जा रही थी। बिनावर के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक की सूझबूझ से हादसा तो बच गया, लेकिन यात्रियों को एक घंटे तक दूसरी बस इंतजार करना पड़ा।
केस- 3
मंगलवार की सुबह बस - 3490 दिल्ली जाने को तैयार हुई। यात्री भी सवार हो गए, लेकिन जब चालक ने बस को चालू किया तो सेल्फ ने काम करना बंद कर दिया। काफी समय तक चालक उसको ठीक करता रहा, लेकिन ठीक नहीं हुई तो दूसरी बस में यात्रियों को बैठाया गया। करीब आधा घंटे तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा है।
कोट
- बसों में मरम्मत के बड़े काम बरेली वर्कशॉप में होते हैं। छोटे सभी काम यहीं हो रहे हैं। जो बसें रास्ते में खराब हो रही हैं, उनकी जांच की जा रही है। वर्कशॉप प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि बस को दुरुस्त करने के बाद ही रूट पर भेजा जाए। - राजेश पाठक, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें