फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी से अलीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पीतल नगरी डिपो की बस सेवा बिल्सी से अलीगढ़ तक शुरू हो गई है। बस सुबह सात बजे बिल्सी रोडवेज स्टैंड से रवाना होकर मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर और अतरौली होते हुए सुबह 10:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। यहां से दोपहर 12 बजे रवाना होकर बहजोई और चंदौसी होते हुए मुरादाबाद जाएगी।
विज्ञापन

पीतल नगरी डिपो के एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि बस शाम सात बजे मुरादाबाद से वापस चलेगी। यह चंदौसी और बिसौली होते हुए बिल्सी पहुंचेगी। रात में बस बिल्सी में ही रुकेगी। अगले दिन सुबह इसी मार्ग से बस का संचालन किया जाएगा। बस सेवा शुरू होने से बिल्सी और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को अलीगढ़, सहसवान, गुन्नौर, अतरौली तक जाने में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें