फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। कादरचौक थाना और उझानी थाना क्षेत्र की सीमा के पास मंगलवार की रात बमनोसी गांव निवासी 35 वर्षीय सुदेश पुत्र ओमेंद्र की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में सदेश की मौत हो गई। वह उझानी से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे अचानक सड़क पर सांड आने की वजह से हादसा हुआ। सूचना मिलने पर कादरचौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुदेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि सांड से बाइक टकराने की वजह से हादसा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें