फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस ने लोडर वाहन को रौंदा, दंपती समेत पांच घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल परिजनों को देखने पहुंची परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उझानी। लोडर वाहन में दिल्ली से घर लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को पीछे से आई रोडवेज बस ने रौंद दिया। टक्कर लगते ही लोडर सड़क पर पलट गया। लोडर में सवार दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार तड़के करीब छह बजे कोतवाली क्षेत्र में गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास हुआ। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर पस्तौर निवासी तस्लीम और उनके परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं। घर में ही शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए एक परिवार के पांच लोग निजी लोडर वाहन से दिल्ली से आ रहे थे।
रोडवेज बस की टक्कर लगते ही लोडर वाहन पलट गया। लोडर सवार ऐराज (28) पुत्र सिराज, उनका छोटा भाई मेहराज (20), मेहराज की 19 वर्षीय पत्नी आसमी, निजाम (22) पुत्र जल्लन, तस्लीम (50) पुत्र खुशबू अली घायल हो गए। घायल तस्लीम ने बताया कि हादसे में लोडर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक रोडवेज बस भगा ले गया। तस्लीम ने बस का नंबर पुलिस को बताया दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद आसमी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर निजामपुर पस्तौर से परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। चार घायलों का प्राथमिक उपचार कराके वह अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन


पिकअप और कार की भिड़ंत में चार लोग घायल
उझानी कोतवाली क्षेत्र में वितरोई मोड़ के पास रविवार शाम कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार सवार इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलावारा निवासी सोनू (27) पुत्र महेंद्र, उनकी पत्नी कुसुम (26), आठ साल का बेटा कुशाग्र और पिकअप सवार बिल्सी के गांव मझारा निवासी छोटेलाल (45) पुत्र टीकाराम घायल हो गए। दंपती और उनके बेटे समेत चारों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इलाज कराया गया।



कुत्ते को बचाने में बेकाबू हुई कार, खाई में गिरी
बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच निवासी एवं नगर पालिका परिषद के लिपिक इस्लामनगर में एक शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 12 बजे कार से बिल्सी लौट रहे थे। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव खैरी के पास रविवार देर रात एक कार कुत्ते को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में नगर पालिका परिषद बिल्सी के लिपिक युधिष्ठिर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला। संवाद

सड़क हादसे में घायल परिजनों को देखने पहुंची परिवार की महिलाएं। संवाद

सड़क हादसे में घायल परिजनों को देखने पहुंची परिवार की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें