बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई निवासी पान खां पुत्र चांद खां अपनी साइकिल से गांव शरह बरौलिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिसौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
बाइक सवार की पहचान रविंद्र सिंह पुत्र जंडैल सिंह निवासी रुद्रपुर थाना भमोरा, जिला बरेली के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार पान खां और बाइक चालक रविंद्र सिंह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी और घायलों को बिल्सी अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों घायलों के गंभीर चोटें होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है। हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। संवाद