उझानी। बरेली- मथुरा हाईवे पर कछला पुल पार रोडवेज बस ने घोड़ा-बुग्गी को रौंद दिया। बुग्गी सवार युवक समेत तीन लोग घायल हो गए।
हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे कासगंज जिले की हाईवे चौकी के पास हुआ। कछला से नगरिया जाने के लिए घोड़ा-बुग्गी पर चार लोग सवार हुए। पुल पार करते ही सामने से रोडवेज बस की टक्कर लगते ही बुग्गी पलट गई। बुग्गी चालक रहमान और सवारियों में कछला में वार्ड नंबर एक निवासी शाहरुख समेत तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में रहमान समेत दो लोगों का कछला में ही प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर रूप से घायल शाहरुख को एंबुलेंस से उझानी लाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि शाहरुख को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद