बदायूं। बदायूं डिपो की एक बस मंगलवार से गोरखपुर के लिए जाएगी। यह बस सुबह छह बजे रवाना होगी और शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ होकर जाएगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए इस सेवा को शुरू किया गया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि गोरखपुर के लिए बस सेवा मंगलवार सुबह छह बजे से शुरू होगी। यह बस उसावां, कलान, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ होते हुए गोरखपुर जाएगी। उन्होंने कहा कि लोड फैक्टर अच्छा आने पर एक और बस चलाई जाएगी। गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने से जनपद के लोगों को अलावा अन्य यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मांग पर पिछले दिनों कुछ और जिलों के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू की गई थी। लोगों को रोडवेज की अच्छी सेवा मिले, इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है।