फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां में फाल्ट से बिजली गुल, उसहैत में दिनभर आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आंधी बारिश के कारण उसावां में 11 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया था। इससे वहां करीब साढ़े चार घंटे बिजली गुल रही। वहीं लाइन बदले जाने के कारण उसहैत में बिजली कटौती हो रही है। बिजली संकट से लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फरुर्खाबाद हाईवे के किनारे के विद्युत उपकेंद्र उसावां से आने वाली 11 केवी की लाइन में आंधी से बारिश से फाल्ट हो गया। यहां पर लटकते तार आपस में चिपक गए। लाइनमैनों ने चिपके तारों को अलग किया। उसके बाद कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
उसहैत नगर में पिछले तीन महीने से बिजली के तार बदलने का कार्य चल रहा है। इसलिए सुबह नौ से शाम सात बजे तक बिजली गुल रहती है। दिन भर बिजली न आने से लोग बेहाल रहें। व्यापारी से लेकर ग्रामीण तक सभी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में जर्जर बिजली के तार बदलने का कार्य जब शुरू हुआ तो लगा कि बिजली आपूर्ति की समस्या से जल्दी ही निजात मिलेगी। तार बदलने का कार्य फरवरी से शुरू हुआ था, उसके कुछ समय बाद एक दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु हो गई। इस कारण काम रुक गया, जब से काम शुरू हुआ, उसकी रफ्तार धीमी है। अभी तक 50 प्रतिशत ही तार बदले जा सके हैं।
विज्ञापन

तार बदलने का काम ठेकेदार कर रहा है, अब काम में तेजी लाई गई है। जल्दी ही काम पूरा कर लिया जाएगा। - अमर सिंह, एसडीओ, विद्युत उपकेंद्र, उसहैत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें