फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निजी बस को बचाने के प्रयास में खंती में घुसी रोडवेज, दो महिलाएं चोटिल

Mon, 11 Aug 2025 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में सोमवार को निजी बस चालक की लापरवाही से रोडवेज बस में सफर कर रहे 13 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। निजी बस चालक ने रोडवेज बस को ओवरटेक किया, फिर अचानक ब्रेक लगा दिए। रोडवेज के चालक ने बचाने का प्रयास किया तो रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। 
विज्ञापन
सड़क किनारे खंती में घुसी रोडवेज बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्सी थाना क्षेत्र के सतेती चौराहा के पास निजी बस को बचाने के प्रयास में बदायूं डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई। इससे बस में सवार दो महिलाएं मामूली चोटिल हो गईं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने के बाद बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिलाओं को सीएचसी भिजवाया। 

विज्ञापन


बदायूं डिपो के रोडवेज परिचालक सुबोध कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह बदायूं बस स्टैंड से बस में यात्रियों को बैठाकर दिल्ली जा रहे थे। बस में 13 यात्री सवार थे। इसी बीच बिल्सी थाना क्षेत्र में निजी बस चालक उनकी बस को ओवरटेक करने लगा। निजी बस आगे निकल गईं, तभी उसके चालक अचानक ब्रेक लगाए। इससे उन्होंने निजी बस को बचाने का प्रयास किया। जिससे उनकी रोडवेज का पहिया सड़क से नीचे उतर गया और अनियंत्रित होकर रोडवेज बस सतेती चौराहा के पास खंती में घुस गई। 

इस हादसे में किसी के गंभीर चोट नहीं लगी है। दो महिलाएं मामूली चोटिल हुई हैं। बिल्सी एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है। हादसे की जांच की जा रही है। हादसे में बसंत नगर निवासी चंद्रवती व बदायूं निवासी राखी के हाथ में मामूली चोट लगी है। दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें