फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नकब लगाकर नकदी व जेवर समेत सवा लाख की चोरी

विज्ञापन
धरैरा गांव में नकब के बाद दीवार दिखाता युवक। संवाद
विज्ञापन
उघैती। धरैरा गांव की विधवा महिला के मकान में चोरों ने नकब लगाकर नकदी व जेवर समेत करीब सवा लाख का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा पास के मकान के भी चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

धरैरा गांव की विधवा ममता दो बच्चों के साथ घर में है। उसके दो बच्चे गैरजनपद में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सबसे बड़े बेटे की शादी की तैयारी के लिए उन्होंने कुछ जेवर खरीदकर रखा था। बुधवार की रात ममता अपनी बेटी सीमा के साथ बरामदे में सो रहीं थी। सबसे छोटा बेटा किशनवीर कमरे में था। चोरों ने रात में उनके घर के पीछे से दीवार में नकब लगा दिया। घर का सामान फैलाकर बक्सा उठाकर ले गए। बाद में खाली बक्सा खेतों में पड़ा मिला है। ममता ने बताया कि बक्से में सोने के कुंडल, लौंग, जंंजीर, अंगूठी के अलावा चांदी की पायल, खडु़आ हसली के अलावा 10 हजार समेत करीब सवा लाख का सामान चोर ले गए हैं। चोरों ने पास के एक मकान के ताले भी तोड़े, लेकिन चोरी नहीं कर सके। ममता ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी है। इसी तरह कस्बे की हरिजन बस्ती में चोरों ने एक मकान के सामने से जलता बल्ब उतार लिया। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचाया।

एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ा
रोयनाई गांव के लोग चोरों से बचने के लिए जागकर पहरा दे रहे हैं। बुधवार रात दो संदिग्ध लोगों को देखा तो उन्हें रुकने को कहा गया, लेकिन वे भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने दौड़कर एक को पकड़ लिया और दूसरा हाथ नहीं आया। बाद में पकड़े हुए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में संदिग्ध सही पता नहीं बता पा रहा था। बाद में बदायूं में रह रहे उसके एक रिश्तेदार आए और उसे मंदबुद्धि का बताकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

-
- चोरी की घटना में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासे के निर्देश दे दिए गए हैं। थाने को बता दिया गया है कि गश्त बढ़ाकर लोगों के अंदर चोरों का भय दूर करें। -संजीव कुमार, सीओ, बिल्सी।

-
बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी

बिल्सी। ओया गांव के रघुराज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दातागंज क्षेत्र में जल जीवन मिशन में काम करते हैं। बीती रात उनकी पत्नी रिंकी अपने बड़े भाई के घर चली गई थी। घर में ताला बंद था। बुधवार रात चोर उनके घर में घुस आए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर नकदी, अंगूठी, पाजेब, जंजीर, कुंडल आदि कीमती आभूषण को चोर चुरा ले गए। कोतवाल मनोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद

मंदिर से घंटा चोरी करते पकड़ा गया युवक

म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम गिल्टैया में बुधवार की रात शिव मंदिर से घंटा चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। रात करीब 10 बजे मंदिर से घंटा बजने की आवाज सुनकर पास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक घंटा उतार रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से सरसों और बाइक भी बरामद हुई। सूचना पर आई पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें