घायलों के नाम
कादरचौक निवासी राजपाल (23), उनके भाई सूरज (36), रिंकी (22), रेखा (27), कादरचौक क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज निवासी मनोज कुमार (45), बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव जराउल नत्थूलाल (60), दातागंज में पापड़ निवासी मुन्नी देवी (35), अलापुर के गांव गभियाई निवासी रूबी (32), उन्हीं के गांव के किशनलाल की तीन वर्षीय बेटी सिया, एटा के सकीट क्षेत्र के गांव कबीर निवासी धर्मवीर (32), सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी रामदास (45), बदायूं के पनवड़िया निवासी सचिन (35), कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हसनपुर के अली हसन (32), बस चालक मैनपुरी जिले में कुरावली निवासी सत्येंद्र (35), परिचालक मैनपुरी निवासी सुनील सिंह (45) घायल हुए हैं। चालक समेत दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
बस पीछे हटवाकर शुरू कराया आवागमन
हादसे के बाद करीब आधा घंटा तक हाईवे की एक लेन पर आवागमन प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त रोडवेज बस को क्रेन की मदद से साइड में कराके वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया। काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल रहा, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिए जाने के स्थिति सामान्य हो गई। कुछेक घायलों ने मौके पर से अपने परिजनों को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दे दी। आसपास इलाके के घायलों के परिजन भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। बस सवार अधिकतर यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसा रोडवेज बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से होना बताया जा रहा है। घायल यात्रियों में से किसी ने हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कोतवाली पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। रोडवेज के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी रात में ही दे दी गई।