फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में भेजी गईं 28 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच रात्रि कर्फ्यू के साथ शनिवार और रविवार का लॉकडाउन लागू हो चुका है। संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही दूसरे जिलों और राज्यों में मेहनत-मजदूरी करने वाले जिले के कामगारों की वापसी भी होने लगी है। इस बीच दूसरे जिलों के पंचायत चुनाव में रोडवेज बसों को लगाए जाने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में 168 बसें हैं। इनमें 37 बसें अनुबंधित हैं। डिपो के बेड़े में शामिल 10 साल पुरानी 55 बसों के दिल्ली में प्रवेश पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। इस बीच पंचायत चुनाव के लिए बदायूं डिपो की 28 बसों को लगाया गया है। तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव में इन बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। बसों को यहां से रवाना कर दिया गया है। बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण कई रूटों पर यात्रियों के सामने समस्या आ सकती है। दरअसल, जिन बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है उनका संचालन दिल्ली को छोड़कर अन्य रूटों पर होता है। चंदौसी, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद आदि रूटों पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
हालांकि, डिपो के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। बसों के फेरों को बढ़ाया जा रहा है। किसी रूट पर यात्रियों को दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की 28 बसों को तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव की ड्यूटी में भेजा गया है। इसके चलते कुछ रूटों पर बसों की कमी हो गई है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि यात्रियों को सफर में किसी तरह की समस्या न हो। - राजेश कुमार, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें