फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नालियों में तब्दील हुई वजीरगंज के वार्ड 10 की सड़कें, आवागमन मुश्किल

विज्ञापन
मुन्नी बेगम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बा के डेढ़ हजार की आबादी वाले वार्ड 10 में नगर पंचायत की अनदेखी के चलते लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नाला चोक होने के कारण गली में जलभराव है। बरसात से पहले ही गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस वजह से बीमारी फैलने का डर है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत को कई बार सफाई के लिए कहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। वार्ड के लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बड़े तो किसी तरह से गंदगी और कीचड़ को लांघकर निकल जाते हैं, लेकिन बच्चों को घरों से निकलना खतरे से खाली नहीं है।


मेरे वार्ड में जलभराव की समस्या है। मैंने कई बार इस इस मुद्दे को उठाया है। यहां तक कि बोर्ड की बैठक में भी इस समस्या को रख चुका हूं। जब तक नाला निर्माण नहीं होगा, समस्या का समाधान नहीं होगा।- रंजीत सिंह, सभासद भाजपा
विज्ञापन





गली में पानी भर जाता है। इस कारण मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बरसात के दिनों में यह समस्या विकराल रूप ले लेगी, तब ज्यादा परेशानी होगी। नगर पंचायत कर्मचारी कभी-कभार सफाई करने आते हैं। - मुन्नी बेगम, वार्ड निवासी




पूरी गली में पानी भरा हुआ है। जहां-तहां गंदगी फैली है। नगर पंचायत जाकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, परंतु कोई सुनवाई को तैयार नहीं। हम तो जैसे-तैसे जलभराव से निकल जाते हैं, बच्चों को ज्यादा दिक्कत होती है। -ऊवरा बेगम, वार्ड निवासी

- सड़क व नाला बनाने का प्रस्ताव हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करके जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
नूर सवा, अध्यक्ष, नगर पंचायत वजीरगंज

मुन्नी बेगम।- फोटो : mathura

मुन्नी बेगम।- फोटो : mathura

मुन्नी बेगम।- फोटो : mathura

मुन्नी बेगम।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें