फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह करोड़ रुपये से बनेगी सड़क, केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
उझानी में सड़क चौडीकरण के लिए ​शिलापट्टा का पर्दा उटाते केंद्रीयमंत्री बीएल वर्मा व विधायक हरिश - फोटो : mathura
विज्ञापन
उझानी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पीलीभीत- भरतपुर मार्ग से जुड़े कस्बे के भीतरी भाग की सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उझानी में ट्रिपल इंजन की सरकार है। विकास भी तेजी से होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बदायूं के विकास के लिए बहुत कुछ दिया है। बाईपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। मुख्य बाजार की सड़क का चौड़ीकरण की नींव रख दी गई है। बाजार की सड़क भी अच्छी नजर आने लगेगी। आवागमन में भी किसी को दिक्कत नहीं होगी। विधायक हरीश शाक्य और पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने विकास योजनाओं की तारीफ की।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह, प्रभात राजपूत, अखिल अग्रवाल, शंकर गुप्ता, विवेक राष्ट्रवादी, राजीव गोयल, आंनद मिश्रा, सुखपाल वर्मा, किशनचंद्र शर्मा और मोर सिंह लोधी आदि मौजूद थे। इधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि पीलीभीत- भरतपुर राजमार्ग की भीतरी भाग कस्बे की मुख्य बाजार से जुड़ा है। चौड़ीकरण का कार्य तेजी से कराया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें