फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कटिया डालने वालों ने जेई समेत उनकी टीम के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कटिया डालकर विद्युत चोरी करने वालों ने जेई और उनकी टीम के साथ मारपीट की। हमलावरों ने जेई के कपड़े व दस्तावेज फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने जेई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

नवादा न्यू उपकेंद्र के जेई शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे क्षेत्र के गांव कुरऊ में चेकिंग के लिए गए थे। उनके साथ टीजी-टू राजीव व सुनील, संविदा कर्मी हिलाल और अर्जुन थे। टीम ने गांव के सुनील कुमार व पड़ोस के विकास कुमार के कनेक्शन की जांच की। दोनों के विद्युत मीटर गायब थे। वह कटिया लगाकर विद्युत आपूर्ति चोरी कर रहे थे।
इस पर टीम ने दोनों के कनेक्शन काट दिए। इसके चलते वह दोनों लोग आग बबूला हो गए। उनके बुलाने पर शुशांक, आर्येंद्र और मुनेंद्र आ गए। पांचों ने एकराय होकर टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने दस्तावेज भी फाड़ दिए। सिविल लाइंस पुलिस ने जई की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें